राष्ट्रीय

दिल्ली मुद्रा उत्सव द्वारा प्रेस वार्ता आयोजित की गई, तीन दिवसीय चलेगी प्रदर्शनी

 दिल्ली के कॉन्स्टीट्यूशन क्लब ऑफ इंडिया में दिल्ली मुद्रा उत्सव 2023 का तीन दिवसीय आयोजन किया जा रहा हैं यह उत्सव 13, 14 और 15 जनवरी को आयोजित किया जाएगा। इसी उपलक्ष्य में प्रेस वार्ता आयोजित की गई जिसमें दिल्ली मुद्रा उत्सव के सभी पदाधिकारी व सदस्य उपस्थित रहे जिसमें उन्होने दिल्ली मुद्रा उत्सव प्रदर्शनी की जानकारी दी। दिल्ली मुद्रा उत्सव देश की महान धरोहर कॉइन, बैंकनोट एवं पोस्टल स्टाम्प सामग्री को संग्रहित करने व देश की भावी पीढ़ी को जागरूक करने के लिये कार्यरत है। इस महान धरोहर को संजोकर रखना एवं संग्रह तथा रख रखाव की जानकारी संग्रहकर्ताओं को उपलब्ध कराना हमारा मुख्य उद्देश्य है। यह बताते हुए हमें गर्व की अनुभूति होती है कि – हमने इस दिशा में काफी प्रगतिशील कार्य किये हैं। हमने देश के विभिन्न विद्यालयों, महाविद्यालयों एवं सामाजिक अवसरों पर अपने स्तर पर प्रदर्शनियों के माध्यम से महत्वपूर्ण जानकारी युवा एवं बच्चों को दी है, तथा वहीं इस  सोसायटी में  550 से अधिक आजीवन जागरूक सदस्य हैं जो संस्था के इस उदेश्य को लेकर देश के विभिन्न क्षेत्रों में विभिन्न भाषाओं के माध्यम से निःशुल्क कार्य कर रहे हैं। इस प्रदर्शन में दिल्ली मुद्रा उत्सव के अध्यक्ष सुनील सिंघला (सोनू भाई) महासचिव रवि गुप्ता, सचिव अनवर अजीज, कोषाध्यक्ष अरविंद  दुबे, अस्सिटेंट कोषाध्यक्ष अशोक जैन के नेतृत्व में आयोजित किया जाएगा। इस प्रदर्शनी में कार्यपालक सदस्य प्रदीप कुमार अग्रवाल, एच. एल. राय, सैयद मोहम्मद  अस्लम, रेनू गुप्ता, अरुण अरोड़ा, कपिल गुप्ता द्वारा भरपूर योगदान दिया जा रहा है। हम सभी सदस्य दिल्ली मुद्रा उत्सव का एक भव्य जागरूकता कार्यक्रम नई दिल्ली के रफ़ी मार्ग स्थित कॉन्स्टीट्यूशन क्लब 13 जनवरी 2023 से  15 जनवरी 2023 तक  आयोजित  होने जा रहा है । जिसको हमने “दिल्ली मुद्रा उत्सव 2023” का नाम दिया है। इस उत्सव में  देश के कोने कोने से लगभग 80-100 संग्रहकर्ता अपने संग्रह का प्रदर्शन करेगें। निःसंदेह हमारा यह उत्सव इस दिशा में रूचि रखने वाले नागरिकों के लिए एक विशेष जागरूकता अभियान एवं उनके संग्रह को नया आयाम देने के रूप में उपयोगी सिद्ध होगा। उपरोक्त प्रदर्शनी में 2000 से 3000 लोगों के प्रतिदिन आने की उम्मीद की जा रही है इसके अलावा लगभग 10 से 15 मंत्री एम. पी., एम. एल. ए. व वीआईपी लोगों के  आने का अनुमान है। अतः आप से निवेदन है कि आप उपरोक्त प्रदर्शनी में आकर कार्यक्रम को कवर कर के हमें अनुग्रहित करें । ताकि लोगों तक इस महान धरोहर के बारे में जानकारी पहुंच सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *