मनोरंजन

पठान’ पर कमेंट कर फंसे विवेक अग्निहोत्री, लोगों ने वायरल कीं बेटी की ‘भगवा’ बिकिनी तस्वीरें

‘द कश्मीर फाइल्स’ के डायरेक्टर विवेक अग्निहोत्री ने हाल ही फिल्म ‘पठान’ को लेकर ऐसा कमेंट कर दिया कि बवाल मच गया और लोगों ने उन्हें निशाने पर ले लिया। विवेक अग्निहोत्री को ‘पठान’ पर कमेंट करना महंगा पड़ गया है क्योंकि कुछ यूजर्स ने उनकी बेटी मल्लिका की ऑरेंज बिकिनी वाली तस्वीरें निकालकर वायरल कर दी हैं। यूजर्स विवेक अग्निहोत्री न सिर्फ लताड़ रहे हैं, बल्कि उन्हें ‘दोगला’ भी बता रहे हैं। यही नहीं, बौखलाए यूजर्स ने विवेक अग्निहोत्री की पुरानी विवादित फिल्मों के क्लिप निकालकर भी वायरल कर दिए और उनकी फिल्म ‘हेट स्टोरी’ की भी याद दिला दी, जिसमें इंटीमेट और बोल्ड सीन्स की भरमार थी।

Vivek Agnihotri ने हाल ही Pathaan पर कसते हुए एक ट्वीट किया था कि अगर आप सेक्युलर हैं तो इसे न देखें। यही नहीं उन्होंने ‘पठान’ के ‘बेशरम रंग’ गाने की आलोचना करते हुए एक छोटी सी लड़की का वीडियो भी ट्वीट किया था। वीडियो में लड़की इस गाने को ‘रेप के लिए उकसाने वाला’ बता रही थी। विवेक अग्निहोत्री के इसी ट्वीट पर लोग भड़क गए और उन्होंने डायरेक्टर की बेटी की ऑरेंज बिकिनी वाली तस्वीरें निकालकर वायरल कर दीं।

ऑरेंज बिकिनी में मल्लिका अग्निहोत्री की तस्वीरें

इन तस्वीरों में मल्लिका अग्निहोत्री ने उसी कलर की बिकीनी पहनी है, जिस कलर की दीपिका पादुकोण ने ‘बेशरम रंग’ में पहनी है। इसी को लेकर यूजर्स ने विवेक अग्निहोत्री पर चुटकी ले ली है। एक यूजर ने विवेक अग्निहोत्री की बेटी की बिकिनी वाली तस्वीरें शेयर कर लिखा है कि विवेक अग्निहोत्री को वैसे तो हीरोइनों की बिकिनी वाली तस्वीरों से परेशानी है और यहां देखिए खुद उनकी बेटी की बिकिनी वाली तस्वीरें

बौखलाए यूजर्स ने लगाई विवेक अग्निहोत्री की क्लास

एक अन्य यूजर ने लिखा है, ‘अब ये विवेक अग्निहोत्री दोबारा कभी शाहरुख को ट्रोल नहीं करेगा क्योंकि उसकी खुद की बेटी को ही उसके दोगलेपन का हर्जाना भुगतना पड़ा है। वो अपनी बेटी का ही नहीं हो सकता तो क्या खाक किसी और का होगा। बेशरम बाप।’

अग्निहोत्री की बेटी ने प्राइवेट किया अकाउंट

विवेक अग्निहोत्री की बेटी की ऑरेंज बिकिनी में तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं और यूजर्स डायरेक्टर पर गुस्सा निकालते हुए अनाप-शनाप कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने तो यहां तक लिख दिया कि ज्ञान बांटने से पहले घर पर दो। भगवान का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तान।’ इस विवाद के बीच विवेक अग्निहोत्री की बेटी ने अपना इंस्टाग्राम अकाउंट प्राइवेट रखा है। वहीं विवेक अग्निहोत्री का अभी तक इस मामले में और कोई रिएक्शन नहीं आया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *