दिल्ली मुद्रा उत्सव में देश की धरोहर को किया गया प्रदर्शित
दिल्ली के कॉन्स्टीट्यूशन क्लब में मुद्रा उत्सव 2023 प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इस प्रदर्शनी को दिल्ली मुद्रा उत्सव के अध्यक्ष सुनील सिंघल (सोनू ) महासचिव रवि गुप्ता, सचिव अनवर अजीज, कोषाध्यक्ष अरविंद दुबे, अस्सिटेंट कोषाध्यक्ष अशोक जैन के नेतृत्व में आयोजित किया गया। इस मुद्रा उत्सव को देखने के लिए देश व विदेश भी लोग आ रहे है और अपनी धरोहर से अवगत हो रहे है इस उत्सव में देश के कोने कोने से लगभग 80-100 संग्रहकर्ता ने प्रदर्शन किया। इस उत्सव में मुख्य अतिथि केन्द्रीय मंत्री अब्बास नकवी, राज्यसभा सांसद संजय सिंह, प्रेस्टिजियस ग्रुप के चेयरमैन आर. के. अग्रवाल, सांसद सुशील कुमार गुप्ता, अजय भाई ने शिरकत की। इस प्रर्दशनी में देश की महान धरोहर कॉइन, बैंक नोट एवं पोस्टल स्टाम्प सामग्री को संग्रहित करने व देश की भावी पीढ़ी को जागरूक करने के लिये आयोजित किया गया। जानकारी के अनुसार हमारे देश के विभिन्न स्तर पर प्रदर्शनियों के माध्यम से महत्वपूर्ण जानकारी युवा एवं बच्चों को दी है इस उद्देश्य को लेकर देश के विभिन्न क्षेत्रों में विभिन्न भाषाओं के माध्यम से निःशुल्क कार्य कर रहे हैं। इस प्रदर्शनी में रोजाना 2-3 हजार लोग विजिट कर रहे हैं।